Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 2 दिसंबर को छाएंगे बादल, जानें ताजा अपडेट

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 2 दिसंबर को छाएंगे बादल, जानें ताजा अपडेट

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। पहाड़ों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड बढ़ने लगी है, साथ ही प्रदूषण के स्तर में भी सुधार हुआ है।

कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से भी नीचे आ गया है। हिसार में अब तक सीजन का सबसे ठंडा मौसम दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान सबसे कम 7.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे, जिससे पारे में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

2 दिसंबर से हरियाणा में छाएंगे बादल

कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 2 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज रात से तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं कुछ जिलों में सुबह- शाम हल्का कोहरा रहने की संभावना है।
रात में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 1 व 2 दिसंबर को हवा की दिशा में परिवर्तन होने से बादल छाएंगे और बादल छाने से रात्रि तापमान में गिरावट आएगी।

आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, महेंद्रगढ़, सिरसा, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर फरीदाबाद, रेवाड़ी और गुरुग्राम में सुबह- शाम हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि किसी भी जिले में कोहरे का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon